ब्लॉग का मतलब पर्सनल डायरी या ऑनलाइन डायरी ही समझा जाता है, जहाँ आप कुछ भी लिख सकते हैं. जो आप को अच्छा लगे लिखिए.
यदि आप कुछ बातें शेअर करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं. आप अपनी इस ऑनलाइन डायरी में अपने फोटो और वीडियो भी जोड़ सकते हैं. अपने लिए नेट पर एक जगह बना सकते हैं.
अपने व्यक्तिगत विचारों को कहने के साथ ही साथ आप दूसरों से समर्थन भी पा सकते हैं. चाहें तो दूसरों का समर्थन भी कर सकते हैं.
अपनी कवितायें, कहानियां, राजनीतिक विचार किसी भी बारे में लिखें.
और कमाल की बात तो ये है कि पूरा विश्व आपको देख रहा और सुन रहा होता है.
आप चाहें तो अपने ब्लॉग को छुपा भी सकते हैं यानी दुनिया की नज़रों से अदृश्य और सिर्फ़ आपको दिखे या उसे दिखे जिसे आप चाहें.
यह वास्तव में बेहद कमाल की चीज़ है, तभी तो पूरी दुनिया ख़ुद ब्लॉग लिखने को लेकर दीवानी हुई जा रही है. आप का भी इस ब्लॉग की दुनिया में मैं E-Guru Maya स्वागत करती हूँ.
हाँ, एक और पते की बात जानें :
ब्लॉग को हिन्दी में चिटठा कहने की एक परम्परा सी चल पडी है. हिन्दी के ब्लॉगर्स चिट्ठाकार कहे जाते हैं.
ब्लॉग क्या है इस के विषय में अच्छी जानकारी यहाँ से भी मिल जायेगी.
1. विकिपीडिया
2. अभिव्यक्ति का नया माध्यम : ब्लॉग
3. ब्लॉगिंग: ऑनलाइन विश्व की आजाद अभिव्यक्ति
2 comments:
E-Guru Maya said...
छत्तीसगढिया .. Sanjeeva Tiwari said...
स्वागत है आपका । हमारे पुराने पंडित जी श्रीश भाई ई पंडित जी लोग छुट्टी में चले गये थे इस कारण वर्तमान में आपकी आवश्यकता थी ।
आभार
इस ब्लाग को फायर फाक्स में दिखने लायक बनायें मेरे सुझाव के अनुसार एचटीएमएल एडिट में फोंट एलाईमेंट जस्टीफिकेशन को हटा देवें ।
June 17, 2008 4:39 AM
ये क्या कर दिया आपने, माया के हलके से ब्लॉग को किस के समक्ष खड़ा कर दिया. यह तुलना जायज़ नहीं है. मेरी इच्छा बस पदार्पण करने वाले चिट्ठाकारों की हलकी-फुलकी, अपने स्तर से मदद करना मात्र ही है. हमें श्रीश भाई से आगे नहीं जाना है. :)
Post a Comment