यह एक बहुत बडे प्रश्न के रुप में मेरे सामने आ खडा हुआ कि ब्लागिंग क्या बला है !
मैं अक्सर सुनती थी कि वो नेट पर ब्लाग लिखते हैं वो भी हिंदी में ! तो मेरा भी मन किया कि जानूं कि क्या यह सम्भव है !?
क्या यह संभव है कि नेट पर कोई हिंदी में भी लिख सकता है ?
अब जान सकी हूँ कि यह सत्य ही है और बहुत लोग लिख रहे हैं पर एक उचित मार्गदर्शक का अभाव मुझे महसूस हुआ , जो मुझे यह बता पाता कि कैसे ब्लॉग लिखा जाता है और कहाँ पर लिखा जाता है , अतः मैंने सोचा कि इससे अच्छा विषय क्या होगा. यदि इसी विषय पर लिखती हूँ तो मेरी दो इच्छाएं पूरी हो जाएँगी --
1. मैं उन लोगों की सहायता कर सकूंगी जो ब्लाग लिखने के इच्छुक हैं.
2. मैं मेरी मातृभाषा की सेवा भी कर सकूंगी .
मेरी यह दिली-इच्छा है कि हिंदी विश्व भाषा के पद पर प्रतिष्ठित हो जाये.
मैं आप को बताऊंगी कि ब्लॉग लिखने में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जाए. किस प्रकार से लिखकर आप ख़ुद को संतुष्ट कर पाएंगे और कैसे पाठकों को अपने छोटे और प्यारे से चिट्ठे की ओर आकर्षित कर सकेंगे.
सिर्फ़ इतना ही नहीं आप जानेंगे की ब्लॉगिंग से आय भी हो सकती है !!!
मैं बताऊंगी की कैसे और कितने तरीके हैं ब्लॉग से रुपये कमाने के.
बस आप मेरे अगले लेख पढ़ते जाइए क्योंकि सब कुछ तो न मैं ही एक साथ बता पाऊंगी और न ही आप सब एक साथ समझ पायेंगे.
यदि आप का कोई ऐडसेन्स से या ब्लॉगिंग जुड़ा सवाल हो तो वह भी पूछ सकते हैं.

आप की E-Guru Maya
नमो नमः
No comments:
Post a Comment